छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार- अवैध कबाड़ से भरा ट्रक पकड़ाया, 2 आरोपी गिरफ्तार, कबाड़ी दुकान संचालक गिरफ्तार – cgtop36.com


कुश अग्रवाल बलोदा बाजार – थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चौधरी के नेतृत्व में थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा कबाडी सामान ले जाते हुए दो आरोपियों को पकडकर धारा 41(1+4) जाफौ, धारा 379 भादवि के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

दिनाक 08.04.2022 को मुखबीर से सूचना मिला कि ट्रक टाटा क्र. CG10 R0940 में एम.एस.स्क्रेप लोहा एवं अन्य संदिग्ध लोहे का सामान परिवहन कर रहे है। कि सूचना पर तस्दीक हेतु पुराना बस स्टैंड बलौदाबाजार पहुंचकर उक्त नंबर का ट्रक को रोककर चेक करने पर ट्रक मे एम0एस0स्क्रेप लोहा भरा पाया गया। मौके पर चालक रवि कुमार के पास इस संबंध मे कोई भी वैध कागजात नही होना पाया गया तथा पूछताछ में पूरे सामान को बिक्री हेतु रायपुर ले जाना बताया।

मौके पर गवाहो के समक्ष रवि कुमार सेन के कब्जे ट्रक क्र. CG10 R0940 मे लोड एम.एस. स्क्रेप पुराना लोहा वजनी 7500 किलोग्राम कीमती ₹3,15,000, गोपाल साहू के कबाडी दुकान से 01. ट्रक लोहा प्लेट 18 नग, 02. अक्सीजन सिलेन्डर 01 नग, 03. तार छड बांधने का गुच्छा, 04. लोहे का मोटा टुकडा 02 नग, 05. ट्रक जैक 1 नग, 06. कांटा तार 4 इंच का 5 बंडल, 07. सर्विस वायर 4 बंडल, 08. छड टुकडा 12 एम एम का किमती ₹20,000 रूपये तथा ट्रक किमती 04 लाख रूपये जुमला कीमती ₹7,35,000 आरोपीयो के कब्जे से चोरी के संदेह होने पाये जाने से मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर आरोपीयो के विरूद्ध अपराध धारा सदर का पाये जाने से दिनाक 08.04.2022 को विधिवत गिर. कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया ।

उपरोक्त कार्यवाही में साइबर सेल व थाना कोतवाली से सउनि टेकराम साहू, मेघनाथ बंजारे, आरक्षक नंदकुमार कांत का विशेष योगदन रहा ।



Related Articles

Back to top button