राखी हुई शर्म से लाल, बाल-बाल बचाई अपनी लाज… – cgtop36.com

नई दिल्ली: आरआरआर की सक्सेस और एक नया रिकॉर्ड बनाने की खुशी में रखी गई पार्टी, जिसमे फिल्म इंडस्ट्री के सभी बड़े सितारे मौजूद रहे,। इसी बीच रेड कारपेट पर पोज देते हुए रखी सावंत नजर आई जिसमे राखी की ड्रेस ऐसी जगह से खिसक रही थी कि एक्ट्रेस ने खुद की लाज बचाने के लिए कुछ ऐसा किया कि सब कैमरे में रिकॉर्ड हो गया.
पहनी रिवीलिंग ड्रेस इस मौके पर राखी सावंत ऐसी ड्रेस पहनकर पहुंचीं कि वो उनके लिए ही मुसीबत बन गई. राखी सावंत रेड कारपेट पर ऑरेंज कलर के क्रॉप टॉप के साथ उसी कलर की फिटिंग की टाइट स्कर्ट पहने हुई थीं. एक्ट्रेस की इस स्कर्ट में ऊपर की तरफ से कट लगा हुआ था.
राखी सावंत का रेड कारपेट का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में आप देखेंगे कि राखी बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन जॉनी लीवर संग रेड कारपेट पर पोज देने लगती हैं. इस दौरान एक्ट्रेस की स्कर्ट थाई की तरफ से हल्की खिसक जाती है. वीडियो में राखी थोड़ा अनकंफर्टेबल लगती हैं. ऐसे बचाई लाज इसके बाद राखी एक हाथ से स्कर्ट को पकड़ती हैं और थाई को ऊपर की तरफ से कवर करने की कोशिश करती हैं. ये नजारा कैमरे में कैद हो जाता है.
https://www.instagram.com/reel/CcBV7eoq8Vd/?utm_source=ig_web_copy_link
कभी अपनी ड्रेस की वजह से तो कभी अपने बेबाक बयान की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं. हाल ही में कश्मीरा शाह और उर्फी जावेद के बीच जो तू-तू-मैं-मैं हुई थी उसमें भी राखी ने ऐसी बात कह दी थी कि बयान चर्चा में आ गया था.
राखी सावंत ने मीडिया से बात करते हुए कहा था- ‘उर्फी तुम इतना ज्यादा गुस्सा क्यों हो रही हो. देखा मैंने…जो तुमने भाषा यूज की उर्फी वो मुझे अच्छी नहीं लगी. मीडिया तुम्हें आगे बढ़ा रही है. मीडिया एक ऐसी चीज है जो तुम्हें आगे बढ़ाती भी है और नीचे गिरा भी देती है. मीडिया के साथ हमेशा अच्छी रहो. बॉलीवुड के साथ अच्छी रहो. सबके साथ अच्छी रहो. तुम अभी-अभी इंडस्ट्री में आई हो. हमें किसी से पंगे नहीं लेने. हमें सबसे दोस्ती करके आगे बढ़ना है.’



