छत्तीसगढ़

महासमुंद – भीषण सड़क हादसे में चार की मौत, ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलटी – cgtop36.com


हरीश यादव महासमुंद – बसना में सड़क हादसे में चार की मौत हो गई है। वहीं एक दर्जन लोग घायल हो गए है, जिनमे से छह लोग गंभीर है। मृतकों में दो महिला और दो पुरूष है। घटना बसना थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

ग्राम जमडी से भालूकोना छट्ठी के कार्यक्रम में करीब दो दर्जन ग्रामीण ट्रेक्टर में सवार होकर जा रहे थे। इस दौरान बसना के पास ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क से खेत मे पलट गई। इस हादसे में कुछ लोग ट्रेक्टर ट्राली के नीचे दब गए, जिस वजह से चार ग्रामीणों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 12 घायल है, जिनमे छह ग्रामीण गंभीर बताए जा रहे है।

घटना की सूचना मिलते ही बसना पुलिस मौके पर पहुंची हुई है। जो गंभीर से रूप से घायलों को बसना स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। यहाँ पर उनका इलाज जारी है।



Related Articles

Back to top button