यामी ने सुनाई अपनी दास्तां, लिया था एक बड़ा फैसला, जाने क्या थी वजह और क्या था फैसला – cgtop36.com

नई दिल्ली: कई बार सेलिब्रिटीज के साथ ऐसे घटना घट जाती है जिस पर यकीन करना मुश्किल होता है. ऐसा ही एक हादसा जानी-मानी एक्ट्रेस यामी गौतम के साथ हुआ. यामी ने एक इंटरव्यू के दौरान डिजाइनर से जुड़ी ऐसी बात बताई जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे.
डिजाइनर ने लहंगा देने से किया इंकार इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए यामी गौतम ने डिजाइनर से जुड़ी इस घटना के बारे में बताया. यामी गौतम ने कहा- ‘कुछ वक्त पहले मैंने अपने बारे में कुछ सुना था. उस शख्स ने कहा था, नहीं वो लहंगा आपके लिए नहीं है. और मैं ऐसा क्यों? तब उस शख्स ने कहा- नहीं, बस उस डिजाइनर के साथ काम नहीं करता. उस वक्त मुझे बहुत बुरा लगा था.’
हर तरह के होते हैं लोग यामी गौतम ने आगे कहा- ‘मुझे समझ में नहीं आया कि आखिर इसका क्या पैमाना होता है. आप किसी को इतना बुरा कैसे महसूस करा सकते हैं? लेकिन यह सभी डिजाइनरों के लिए नहीं है. कुछ लोगों का काम और बातचीत करने का तरीका दोनों ही अच्छा होता है.’
इस घटना के बाद लिया था बड़ा फैसला यामी गौतम ने कहा कि ‘इस घटना के बाद मैंने ये डिसाइड किया था कि मैं किसी को भी अपने आपको बुरा महसूस नहीं करवाने दूंगी. दिमाग में ये हमेशा रहा कि जब भी मेरा स्पेशल डे होगा तो मैं उसे अपनी तरह से सेलिब्रेट करूंगी. उस वक्त ही मैंने सोच लिया था कि मैं अपनी शादी में मां की ही साड़ी पहनूंगी क्योंकि इस तरह से मैं उन इमोशनंस के साथ जुड़ी रहूंगी.’




