क्राइम

चोर बदमाश हुए बेखौफ, एटीएम सहित सीसीटीवी उखाड़ ले गए साथ… – cgtop36.com


राजस्थान। तिजारा फाटक अलवर में बदमाश बेखौफ हो चुके हैं. खुलेआम घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. शनिवार देर रात अलवर के तिजारा फाटक ओवर ब्रिज के पास एसबीआई बैंक के एटीएम को बदमाश उखाड़ कर ले गए. एटीएम मशीन में 25 लाख 83 हजार रुपए नगद थे. रात के समय एटीएम में कोई गार्ड नहीं था. बदमाश एटीएम रूम में लगे सीसीटीवी कैमरे भी उखाड़ कर अपने साथ ले गए. सुबह लोगों ने मामले की सूचना पुलिस बैंक कर्मियों को दी. एटीएम मशीन की देखरेख की जिम्मेदारी टीएसआई कंपनी की है. कंपनी के कर्मचारी पहुंचे उन्होंने मामले की लिखित शिकायत पुलिस को दी है. कंपनी के कर्मचारियों ने बताया कि बदमाश गाड़ी की मदद से एटीएम को उखाड़ कर ले गए हैं.

वहीं, शहर में  एटीएम लूट का एक प्रयास और भी किया गया. अलवर के मालवीय नगर में बैंक ऑफ बड़ौदा का एटीएम बदमाशों ने तोड़ने का प्रयास किया. लेकिन बदमाश सफल नहीं हो पाए. इस दौरान उन्होंने एटीएम का गेट तोड़ दिया. लेकिन मकान मालिक की जागे होने के चलते बदमाश इस वारदात में कामयाब नही हुए. इस घटना के संबंध में पुलिस को सूचना दी गई. लोगों ने बताया कि इस क्षेत्र में पुलिस की गश्त की कोई व्यवस्था नहीं है. आए दिन बदमाश घटनाओं को अंजाम देते हैं. मालवीय नगर तिराहे पर असमाजिक तत्वो का जमावड़ा रहता है.

पार्कों में लोग शराब पीते हैं. यहां आए दिन मारपीट की घटना होती है. कई बार इस संबंध में पुलिस को अवगत कराया गया है. लेकिन पुलिस अधिकारियों का इस ओर कोई ध्यान नहीं है. इसलिए लगातार घटनाओं का सिलसिला जारी है. दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है. पुलिस के आला अधिकारियों ने कहा के आसपास क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग चेक की जा रही है. इसके अलावा लोगों से पूछताछ की जा रही है.



Related Articles

Back to top button