मनोरंजन

रश्मि देसाई ने शेयर की सेक्सी फोटो, यूजर कर रहे इस बात से एक्ट्रेस को ट्रोल – cgtop36.com


एक्ट्रेस रश्मि देसाई सोशल मीडिया के जरिये अपने तमाम प्रशंसकों से जुड़ी रहती हैं. आए दिन वो इंटरनेट पर अपनी एक से बढ़कर एक हॉट और सेक्सी फोटोज पोस्ट करती रहती हैं जिसमें उनका बेहद सेक्सी अवतार देखने को मिलता है. रश्मि ने हाल ही में अपने स्टाइलिश अंदाज में अपना हॉट फोटोशूट कराया है जिसकी तस्वीरें फैंस के बीच खूब वायरल हो रही हैं।

अभिनेत्री रश्मि देसाई की जोड़ी को फैंस उमर रियाज के साथ देखना काफी पसंद करते हैं। दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों ने ‘बिग बॉस 15’ में काफी पसंद किया था। शो खत्म होने के बाद भी दोनों को अक्सर एक साथ देखा गया। ऐसे में दोनों के एक दूसरे को डेट करने की खबरें भी आने लगी थीं। हालांकि किसी ने भी इस बात की पुष्टि नहीं की थी। इसी सबके बीच अब उमर रियाज के फैन क्लब से परेशान होकर रश्मि ने मुंबई पुलिस से मदद मांगी है।

दरअसल एक इंटरव्यू के दौरान रश्मि ने अपने और उमर के बॉन्ड को लेकर बात की थी। रश्मि ने कहा कि हो सकता है उमर की जिंदगी में कोई हो, वो अपनी जिंदगी बहुत प्राइवेट रखता है। मैं समझती हूं कि लोग हमें साथ देखना पसंद करते हैं और इस बात का मैं सम्मान भी करती हूं, लेकिन हम सिर्फ दोस्त हैं। हमार बीच जो बॉन्ड है वो अपनी जगह है, जहां हम लड़ते हैं लेकिन हमारी दोस्ती में कोई बदलाव नहीं होता।



Related Articles

Back to top button