खेल जगत

TATA IPL – इस खिलाडी पर लगा इतना जुर्माना, बुमराह को भी मिली फटकार – cgtop36.com


कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल 2022 के 14वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से हराकर अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गई है। कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज नितीश राणा पर मुंबई इंडियन्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग मैच के दौरान लेवल एक के अपराध के लिए मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना और फटकार लगाई गई। जसप्रीत बुमराह और नीतीश राणा को अधिकारियों ने सजा सुनाई।

Read Also – चोरी करके निकल रहा था मंदिर से चोर, भगवान ने दी तत्काल ऐसी सजा

मैच के दौरान बुमराह और राणा को आईपीएल की आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया गया था। मुंबई इंडियंस के सीनियर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को इसी मैच के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन के लिए फटकार लगाकर छोड़ दिया गया। बुधवार को हुए इस मुकाबले को नाइट राइडर्स ने पांच विकेट से जीता।

Read Also – HIV positive महिला ने बनाए अपने भतीजे के साथ संबंध, करना चाहती थी एड्स संक्रमित

हालांकि उनके द्वारा किस नियम का उल्लघंन किया गया है, इसका खुलासा नहीं किया गया है। आईपीएल के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट ने पुष्टि की कि दोनों को आईपीएल 15 के 14वें मैच में लेवल 1 आचार संहिता के उल्लंघन पर सजा सुनाई गई है।

Read Also – नेहा शर्मा ने शर्ट के बटन खोल शेयर की ऐसी तस्वीर कि लोग हुवे शर्म से पानी पानी, अकेले में देखें

रिलीज में कहा गया, मुंबई इंडियंस के जसप्रीत बुमराह को पुणे में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपनी टीम के मैच के दौरान इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की आचार संहिता के उल्लंघन के लिए फटकार लगाई गई है। बुमराह ने आईपीएल आचार संहिता के लेवल 1 के अपराध को स्वीकार किया। आधिकारिक बयान में आगे कहा गया है कि केकेआर के बल्लेबाज राणा को अपराध के कारण उनकी मैच फीस पर 10त्न का जुर्माना लगाया गया है।



Related Articles

Back to top button