छत्तीसगढ़

रायपुर – टिकरापारा में डकैती के बाद एसएसपी ने टीआई संजय मिश्रा को हटाया, घर के लोगों को बंधक बनाकर हुई थी डकैती – cgtop36.com


टिकरापारा इलाके में हुई डकैती की घटना के बाद एसएसपी ने टीआई संजय मिश्रा को हटा दिया है। साथ उनके जगह विधानसभा टीआई अमित बेरिया को बनाया गया है। आपको बता दें तीन अप्रैल को टिकरापारा थाने में छह से सात डकैतों ने देवपुरी इलाके के सांई वाटिका में रविवार की रात घर के लोगों को बंधक बनाकर डकैती की थी। इस घटना के बाद वहां के रहवासियों ने टिकरापारा थाने के पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली पर सवाल भी उठाया था। लोगों में टिकरापारा पुलिस के खिलाफ नाराजगी भी थी, जिसे देखते हुए वहां के थाना प्रभारी संजय मिश्रा को हटा दिया गया है।



Related Articles

Back to top button