छत्तीसगढ़

कोरबा – आठवीं कक्षा के छात्र ने अपने ही क्लास के छात्रा पर किया ब्लेड से हमला – cgtop36.com


छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक आठवीं कक्षा के युवक ने अपने ही क्लास के छात्रा पर ब्लेड से हमला कर दिया, जिससे ज्यादा खून बह जाने के कारण छात्रा की स्थिति गंभीर है। बताया जा रहा है कि दोपहर में लंच के समय छात्र स्कूल प्रांगण में थी तभी तीन बाइक सवार युवक वहा आये और छात्रा के गले पर धारदार ब्लेड से हमला कर दिया। यह पुरा मामला उरगा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक यह मामला फरसवानी गांव के शासकीय स्कूल का है। जहां पर युवक एवं छात्रा दोनों अध्यन करते हैं। जानकारी मिली कि रविवार की रात युवक, छात्रा के घर ही में चोरी के उद्देश्य से घुसा था। लेकिन छात्रा ने उसको देख लिया था। इसी के चलते उस युवक ने छात्रा को मारने का प्लान बना दिया। फिर सोमवार के दोपहर लंच के टाइम में स्कूल प्रांगण में छात्रा को अकेला देख युवक अपने दो और साथियों के साथ आया और ब्लेड से लड़की के गले के पास हमला कर दिया।

स्कूल के अन्य छात्रों ने इस घटना की जानकारी टीचर्स को दी फिर टीचर्स ने पुलिस को बताया। वहीँ छात्रा को नजदीक अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ उसका इलाज चल रहा है।सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस में दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जबकि हमला करने वाला मुख्य आरोपी अभी फरहार है। जिसकी तलाश में पुलिस लगी हुई है।



Related Articles

Back to top button