छत्तीसगढ़

Cgnews – क्लासरूम में छात्रा की उसी के क्लास में पढ़ने वाले छात्र ने गला रेता – cgtop36.com


कोरबा -छात्रा की उसी के क्लास में पढ़ने वाले छात्र ने गला रेत दी। घटना कोरबा के एक शासकीय स्कूल की है। उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम फरसवानी के शासकीय स्कूल में छात्रा कक्षा आठवीं में पढ़ती है। छात्रा आज भी स्कूल में पढ़ाई करने पहुंची थी।

इस बीच उसी के साथ पढ़ने वाला एक छात्र अपने दो अन्य साथियों के साथ क्लास रूम में पहुंचा और छात्रा का गला रेत दिया। इस घटना के बाद मौके पर जब स्कूल के शिक्षक पहुंचे तो आरोपी उन्हें देखकर अपनी बाइक में दो दोस्तों के साथ भाग निकला।

इधर इस वारदात के बाद गंभीर अवस्था मे छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं पुलिस इस मामले में दो युवकों को हिरासत में लेकर उनसे इस संबंध में पूछताछ कर रही हैं।



Related Articles

Back to top button