छत्तीसगढ़

दुर्ग के रिसाली में एक साथ 14 गायों की मौत से हड़कंप

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर गायों की मौत का मामला सामने आया है। दुर्ग जिले के भिलाई में दो दिन के भीतर 14 गयों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सभी गयों की मौत मैदान में पड़े खराब खाना को खाने से हुुई है। गायों की मौत की सूचना मिलने से मौके पर पहुंचे निगम कर्मचारियों ने शव उठाया है। जानकारी के अनुसार दुर्ग जिले के रिसाली स्थित दशहरा मैदान में पड़े खराब खाने को खाकर 14 गायों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि कल 5 और आज सुबह 9 गायों की मौत हुई है। मामले को लेकर इलाके में हड़कंप मच गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button