छत्तीसगढ़

कोरबा – पति ने पत्नी को चाकू से गोदा, लगे हैं 40 टांके – cgtop36.com


कोरबा. पति ने पत्नी को कमरे में बन्द कर चाकू से गोद डाला. घायल पत्नी पर पति ने 11 बार चाकू से वार कर किया है. घायल पत्नी को गले, चेहरे और पीठ में 40 टांके लगे हैं. घायल महिला ने जैसे-तैसे जान बचा कर कमरे से बाहर निकलकर वहां से भागी.

परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल गीता देवी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है. घटना के बाद फरार आरोपी समायन बरेठ को चंद घंटो में ही मानिकपुर चौकी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

घटना गुरु घासीदास चौक के पास चिमनी भट्टा बस्ती की है. घायल गीता देवी और आरोपी समायन बरेठ अपने दो बच्चों के साथ कोथारी नवापारा से अपने भाई के घर कोरबा आये हुए थे. पुलिस इस मामले की विस्तृत विवेचना में जुट चुकी है.



Related Articles

Back to top button