छत्तीसगढ़

दुर्ग – चाकू की नोक पर 90 हजार रुपए ले उड़े चोर, चोरों का जिले में आतंक – cgtop36.com


दुर्ग – जिले में चोरों का आतंक इस कदर बढ़ता जा रहा है कि वह बिना डरे लूट और उठाईगिरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही कुछ जामुल थाना अंतर्गत छावनी चौक में हुआ। यहां एक बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र में दिन दहाड़े दो नकाबपोश युवक पहुंचे और चाकू की नोक पर काउंटर के पास रखा बैग लेकर भाग गए। उस बैग में करीब 90 हजार रुपए नकद भरे हुए थे। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। हालांकि जामुल टीआई गौरव पाण्डेय ने लूट की घटना से इनकार किया है।

Read Also – LPG गैस सिलेंडर एक झटके में 250 रुपये महंगा, नए रेट जारी

घटना बुधवार शाम 5.30 बजे की है। छावनी चौक के पास एक ग्राहक सेवा केंद्र स्थित है। वहां अचानक दो नकाबपोश बदमाश लाल रंगी बाइक से पहुंचे। उनके हाथ में चाकू था। वो सीधे ग्राहक सेवा केंद्र के काउंटर में पहुंचे। उस समय वहां की स्टाफ नेहा यादव व एक अन्य बैठे थे। आरोपियों ने नेहा को चाकू दिखाया और रुपए से भरा बैग मांगा। इसके बाद बदमाश बैग लेकर बाइक से भाग गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। उसमें घटना स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही हैं।

Read Also – कांग्रेस विधायक विनय जायसवाल नहीं लिख पाए पूर्व राष्ट्रपति का नाम, सोशल मीडिया में हो रही खिचाई

पुलिस के मुताबिक नकाबपोश बदमाशों ने उठाईगिरी से पहले ग्राहक सेवा केंद्र की रेकी की थी। एक आरोपी शाम 5 बजे अकेले ग्राहक सेवा केंद्र पहुंचा था। उस समय वहां काम करने वाली दो महिलाएं आपस में बात कर रहीं थी। आरोपी ने महिला को बैग में रुपए रखते हुए देखा। इसके आधे घंटे बाद बाद फिर से दोनों आरोपी पहुंचे। वह सीधे ग्राहक सेवा केंद्र के अंदर गए और काउंटर के पास रखे बैग को लेकर भाग गए।

देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें Cgtop36.com पर, लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए Cgtop36.com फेसबुकपेज लाइक करें



Related Articles

Back to top button