बिलासपुर – जन्मदिन की पार्टी में नशीली कोल्डड्रिंक पिलाई महिला को फिर किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर करने लगा ब्लैकमेल – cgtop36.com

बिलासपुर में जन्मदिन की पार्टी में एक बैंककर्मी ने नशीली दवा मिली कोल्डड्रिंक महिला को पिला दी इसके बाद महिला से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और अश्लील वीडियो भी बना लिया। वीडियो को प्रसारित करने की धमकी देकर उसने पीड़िता से दो लाख रूपए भी ले लिए। बाद में स्र्पये देने से मना करने पर मारपीट की। परेशान होकर महिला ने सिविल लाइन थाने में शिकायत की है।
Read Also – पलारी- शादी का झांसा देते हुये नाबालिक लड़की को भगा ले जाने साथ ही करता रहा दुष्कर्म, आरोपी और साथी गिरफ्तार
मामले में पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाली 34 वर्षीय महिला निजी बैंक में काम करती है। काम के दौरान उसकी पहचान 2020 में बैंककर्मी राजीव श्रीवास्तव से हुई। दोनों के बीच बातचीत होने लगी। महिला ने दो साल पहले अपने जन्मदिन की पार्टी में युवक को बुलाया था।
Read Also – लडके के पहली बार टच करने पर ये बातें सोचती हैं लड़कियां
पार्टी के दौरान उसने महिला के कोल्डड्रिंक में नशीली दवा मिला दी। नशे में उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया और इसका वीडियो बना लिया। आरोपित राजीव वीडियो को इंटरनेट मीडिया में प्रसारित करने की धमकी देकर महिला से स्र्पये मांगने लगा। इससे डरी महिला उसे रुपये देने लगी।
Read Also – छत्तीसगढ़ की महिलाओं ने शराब गटकने में पीछे छोड़ा यूपी एमपी को, तीसरे नंबर हैं यहां की महिलाएं, तम्बाकू की भी शौक़ीन
इस तरह युवक ने महिला से करीब दो लाख स्र्पये ले लिए। स्र्पये देने से मना करने पर वह पीड़िता से मारपीट करने लगा। महिला ने रविवार को इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में की। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर आरोपित की तलाश कर रही है।



