छत्तीसगढ़

भाटापारा – कांग्रेस जनपद अध्यक्ष को उन्ही के जनपद सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव लाकर हटाया, खूब लगे मुर्दाबाद के नारे – cgtop36.com


कुश अग्रवाल बलोदा बाजार – भाटापारा जनपद अध्यक्ष को उन्ही के जनपद सदस्यो अविश्वास प्रस्ताव लाकर हटा दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक उनकेसमर्थन में महज 5 मत 20 मतों के मुकाबले पड़े। अब जनपद में नए अध्यक्ष की नियुक्ति होगी।

Read Also – Cgnews – नोटिस के तामीली में जब भगवान शिव खुद अदालत में पहुंचे पेशी के लिए, अधिकारी गए भाग, जानें मामला

आपको बता दें कि भाटापारा जनपद पंचायत में लगभग एक माह से चल रहा उथल पुथल आज समाप्त हो गया। जनपद सदस्यों के द्वारा अध्यक्ष के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव पर 20 जनपद सदस्यों ने दस्तखत किये जबकि समर्थन में मात्र 5 सदस्यों ने दस्तखत किए।

इस बात की जानकारी भाटापारा एस डी एम लवीना पाण्डे पीठा सिन अधिकारी ने दी है आविस्वास प्रस्ताव के लिए 20 जनपद सदस्यों ने की हस्ताक्षर तो 5 जनपद सदस्य विस्वास प्रस्ताव के पक्ष में दस्तखत किए। आपको बता दे कि जैसे ही जनपद अध्यक्ष के हारने की सूचना जनपद सदस्यों को मिली वे भाटापारा छाया विधायक सुनील माहेश्वरी मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे।

Read Also – गरियाबंद- जीजा साली की जंगल में दो अलग अलग स्थानों पर लटकी मिली लाश, जांच में जुटी कोतवाली पुलिस

गौरतलब है कि कांग्रेस शासित भाटापारा जनपद पंचायत अध्यक्ष संगीता मनोहर साहू के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित किया है. 25 जनपद सदस्य ने मतदान किया है. इसके विरोध में 20 मत पड़े. इस दौरान पुलिस बल, टीआई, एसडीओपी, एसडीएम, जनपद सीईओ तैनात रहे. इससे पहले 2 बार अविश्वास प्रस्ताव चुनाव रद्द हुआ था। वहीं जनपद सदस्य समर्थकों द्वारा छाया विधायक सुनील माहेश्वरी मुर्दाबाद के खूब नारे लगे जो नगर में चर्चा का विषय है।



Related Articles

Back to top button