एयर इंडिया के फ्लाइट की रायपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, आग लगने की सूचना से यात्रियों में हड़कंप
रायपुर- भुवनेश्वर-मुंबई एयर इंडिया की फ्लाइट की रायपुर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। मिली जानकारी के मुताबिक AIC-670 भुवनेश्वर से मुबंई के लिए उड़ान भरी थी जिसके इंजन में कुछ तकनीकी खराबी सामने आई इसके साथ ही इंजन के पास चिंगारी भी देखी गई जिसके चलते एयर इंडिया को रायपुर के माना एयरपोर्ट में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।
आपातकालीन लैंडिंग के बाद एयर इंडिया विमान की जाँच की गई जिसमे इंजन से आग निकलने की आशंका जाहिर हुई थी, बताया गया है कि विमान के किसी भी इंजन में आग नहीं देखी गई है। विमान में कुल 89 यात्री सफर कर रहे हैं।
आपको बता दें कि 2 घंटे के लिए रायपुर एयरपोर्ट पर ऑपरेशन बंद कर दिया गया था साथ ही 2 घंटो के लिए आने वाली फ्लाइटों को डायवर्ट किया गया है। एयरक्राफ्ट को रनवे से हटाने का काम जारी है. सभी यात्रियों को टर्मिनल बिल्डिंग में सुरक्षित ले जाया गया है।




