छत्तीसगढ़

अगर पंजाब में बदलाव हो सकता है तो छत्तीसगढ़ में क्यों नहीं – कैबिनेट मंत्री गोपाल राय (AAP) – cgtop36.com


पंजाब में आम आदमी पार्टी ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है. इसके साथ ही आप कार्यकर्ताओं का उत्साह दोगुना हो गया है. पंजाब के बाद अब आम आदमी पार्टी की छत्तीसगढ़ 2023 विधानसभा पर नजर है. आप पार्टी भी यहां संगठन मजबूत करने में जुट गई है. इसको लेकर आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी और दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री गोपाल राय छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं। उन्होंने एक न्यूज़ मीडिया से बातचीत में पार्टी की रणनीतियों पर चर्चा की।

Read Also – आलेख – क्या हम एक-दूसरे को चाकू घोंपने के लिए तैयार बैठे हैं ? -राजकुमार सोनी

छत्तीसगढ़ आप प्रदेश प्रभारी गोपाल राय ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने भी छत्तीसगढ़ में पिछली बार विधानसभा का चुनाव लड़ा था. पूर्व की रमन सरकार की 15 साल के कार्यकाल को लोगों ने देखा. जनता इस सरकार परेशान थी. छत्तीसगढ़ की जनता बदलाव चाहती थी. उन्होंने कांग्रेस को मौका दिया. लेकिन लोग तब भी यह कहते थे कि आम आदमी पार्टी अच्छी पार्टी है. लोगों के मन में उस वक्त दुविधा थी कि दिल्ली में आप ने सरकार बना ली है, दूसरे राज्यों में पार्टी कैसे कर पाएगी? लोगों की इस दुविधा को आप ने पंजाब चुनाव जीत के साथ खत्म कर दिया. आम आदमी पार्टी दिल्ली से बाहर पंजाब में अपनी सरकार बनाई. अगर पंजाब में बदलाव हो सकता है तो छत्तीसगढ़ में क्यों नहीं? “आप” से जुड़ने के लिए छत्तीसगढ़ के तमाम लोगों के फोन आ रहे हैं. पार्टी ने 2023 विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं.

Read Also – Video – विशालकाय मगरमच्छ अचानक चढ़ शख्स के ऊपर, वीडियो देख थर्रा जाएगे आप

छत्तीसगढ़ आप प्रदेश प्रभारी गोपाल राय ने बदलबो छत्तीसगढ़ विजय यात्रा के सम्बन्ध में कहा कि इस यात्रा से हम एक ही संदेश देना चाहते हैं कि लोगों को आजादी मिले 75 साल हो गए. कांग्रेस और भाजपा को मौका दिए, लेकिन जनता को हर बार धोखा मिला. दिल्ली के अंदर आम लोग इकट्ठा हुए और बदलाव संभव हुआ. उसी तरह से पंजाब में लोग एकजुट हुए. पंजाब में बदलाव संभव हुआ. छत्तीसगढ़ के आम लोग भी इकट्ठा हो जाएं तो छत्तीसगढ़ में भी बदलाव किया जा सकता है. इस बदलबो छत्तीसगढ़ विजय यात्रा का यही संदेश है कि सभी लोग इकट्ठा हों और छत्तीसगढ़ में बदलाव हम करेंगे.

Read Also – एक सप्ताह के अंदर दो दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत, डॉक्टर भी हैं हैरान

उन्होंने कहा कि दिल्ली में हमारी सरकार ने काम शुरू किया है. लोग कहते थे कि सरकारी स्कूल के हालात ठीक नहीं हो सकते. लेकिन अब दूसरे पार्टियों पर भी दबाव है. छत्तीसगढ़ के लोगों के मन में यह बात है कि एक ही स्कूल को ठीक करने वाली सरकार चाहिए या सारी स्कूल ठीक करने वाली सरकार. एक स्कूल ठीक करने वाली सरकार कांग्रेस की है और सारे राज्य की स्कूल ठीक करने वाली सरकार का नाम आम आदमी पार्टी है. आम आदमी पार्टी के प्रभाव से सरकारों को यह काम करना पड़ रहा है तो खुद आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी तो कितना काम हो सकता है. यह आप खुद ही सोच सकते हैं।

Read Also – तू मेरी एक बात का जवाब दे तू मुझसे शादी करेगी या नहीं, बूढ़े चाचा का वीडियो छाया सोशल मीडिया में, वीडियो देख लोटपोट हो जाओगे आप

उन्होंने बताया कि हमारी पार्टी छत्तीसगढ़ 2023 विधानसभा चुनाव को लेकर कर रही है. लेकिन हम अपनी विवेचना पूरे 90 विधानसभा सीटों की कर रहे हैं. हमारा पहला फोकस मेंबरशिप की ओर है. जिसे हम तेजी से करने वाले है. 90 विधानसभा सीटों पर बूथ लेवल तक कमेटी का गठन करेंगे और संगठन को विकसित करने का काम करेंगे.

उन्होंने बताया कि पार्टी से कई लोग जुड़ना हां रहें हैं परन्तु नाम बताना अभी ठीक नहीं होगा. लेकिन बहुत सारे लोग हैं, जो हमसे संपर्क कर रहे हैं और पार्टी से जुड़ना चाहते हैं. इसमें सभी पार्टियों के लोग भी शामिल हैं. उनका फीडबैक लेने के बाद जिन लोगों की ईमानदार पृष्ठभूमि है, जनता के लिए कुछ करना चाहते हैं, ऐसे लोगों को निश्चित रूप से पार्टी में जगह दी जाएगी।



Related Articles

Back to top button