छत्तीसगढ़

तीन साल के मासूम के अपहरण के मामले में रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चंगुल से कराया आजाद – cgtop36.com


रायपुर की सिविल लाइन थाना इलाके से तीन साल के मासूम के अपहरण के मामले में राजधानी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मिली जानकारी के अनुसार एंटी क्राइम एंड सायबर यूनिट व सिविल लाइन थाना पुलिस ने बच्चे को खोज निकाला। आठ-नौ मार्च की आधी रात राजेंद्र नगर मंदिर के पास से मां के पास सो रहे बच्चे को दो अपहरणकर्ता उठाकर ले गए थे। 10 दिनों के बाद आखिरकार पुलिस ने खोज निकाला। मामले का राजफाश पुलिस आज 11.30 बजे करेगी।

बताया जा रहा है कि बच्चा अपहरण के मामले में उत्तरप्रदेश के बच्चा चोर गिरोह का नाम सामने आया है। आरोपितों ने बच्चा चोरी कर कहीं और बेच दिया था। पुलिस के हाथ कई अहम जानकारी मिली। जिसके आधार पर पुलिस बच्चे तक पहुंच सकी। इसके कुछ आरोपितों को भी पुलिस ने पकड़ा है।

बच्चा चोरी होने के बाद तत्काल पुलिस की टीम जांच में लग गई थी। रात दो बजे वारदात कों अंजाम दिया गया था। इससे पुलिस को कुछ अहम जानकारी नहीं मिल पा रही थी। इसके लिए 300 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। इसके अलावा 1000 से ज्यादा मोबाइल टावर डंप किए गए। मोबाइल नंबर के आधार पर पुलिस को अहम जानकारी मिली। ओडिशा, उत्तराखंड सहित अन्य राज्यों के लिए टीम को भेजा गया था।



Related Articles

Back to top button