छत्तीसगढ़

सरगुजा औषधि विक्रेता संघ का चुनाव भारी गहमागहमी के बीच संपन्न – cgtop36.com


सरगुजा औषधि विक्रेता संघ का चुनाव भारी गहमागहमी के बीच संपन्न हुआ। इस चुनाव में संकल्प पैनल की ओर से नवीन गोयल अध्यक्ष, संदीप गुप्ता सचिव एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए अविनाश गुप्ता ‘राम’ ने अपनी दावेदारी पेश की वहीं एकता पैनल की ओर से अध्यक्ष पद के लिए अमित अग्रवाल अजय पाठक  सचिव पद एवं प्रकाश श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष पद के लिए सम्मिलित हुए।

दिन भर चुनाव को लेकर केमिस्ट साथियों में चर्चा और गहमागहमी रही चुनाव में कुल 420 मतदाता थे जिनमें से 415 लोगो ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। देर रात तक चली मतगणना में अध्यक्ष पद पर संकल्प पैनल के नवीन गोयल 40 मतों से विजयी हुए सचिव पद पर एकता पैनल के अजय पाठक 3 मतों से और कोषाध्यक्ष पद पर अविनाश गुप्ता ‘राम’ 99 मतों से विजयी हुए।औषधि विक्रेता संघ के सभी सदस्य दिन भर अग्रसेन भवन मे डटे रहे और विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी।

 इस चुनाव में निर्वाचन अधिकारी के रूप में रमाकांत कुशवाहा ने बखूबी अपनी जिम्मेदारी निभाई। 



Related Articles

Back to top button