मशहूर कबड्डी प्लेयर की गोली मारकर हत्या, टूर्नामेंट के दौरान अंतराष्ट्रीय खिलाडी को मारी गोली – cgtop36.com

पंजाब के जालंधर से एक कबड्डी प्लेयर की गोली मारकर हत्या की खबर सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जालंधर के मालियां गांव में एक कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान सोमवार शाम को अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल अंबिया की अज्ञात हमलावारों ने गोली मारकर हत्या कर दी. इस घटना के बाद मौके पर भगदड़ मच गई. सूत्रों ने बताया कि संदीप पर के सिर और सीने पर करीब 20 राउंड फायरिंग की गई, जिसके बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
बता दें कि संदीप ने एक दशक से भी ज्यादा समय तक कबड्डी की दुनिया पर राज किया था. उन्होंने पंजाब के अलावा कनाडा, अमेरिका, ब्रिटेन में भी अपनी प्रतिभा का उम्दा प्रदर्शन किया था. वह एक भारतीय कबड्डी खिलाड़ी थे. संदीप ने हाल के दिनों में अपनी जीत के कारण लोकप्रियता हासिल की थी. एथलेटिक टैलेंट और कबड्डी में विशेषज्ञता की वजह से उन्हें कभी-कभी डायमंड प्रतिभागी भी कहा जाता था. अपनी मृत्यु से पहले संदीप एक कबड्डी महासंघ का प्रबंधन देख रहे थे.



