छत्तीसगढ़

रायपुर- होली में हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई, जारी किया ये गाइडलाइन – cgtop36.com


रायपुर। होली में हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। त्यौहार के मद्देनजर रायपुर पुलिस ने गाइडलाइन जारी किया है। नियमों के तहत लापरवाही पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की चेतावनी जारी किया है।

पुलिस द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार होली में मुखौटा और स्प्रे बैन रहेगा, वहीं मुखौटा बेचा तो दुकान सील होगी। बता दें कि पुलिस ने 250 बदमाशों की गिरफ्तारी कर जेल में डाल दिया है। वहीं निगरानी, गुंडा बदमाश और वारंटी की पुलिस ने सूची तैयार की है।

शहर के हर थाने में 10 से ज्यादा बदमाशों पर कर्रवाई की तैयारी है। इसके साथ ही पुलिस ने लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। लोग हुड़दंगियों की जानकारी 94791 91099 नंबर पर कॉल कर दे सकेंगे। इसके अलाव पुलिस ने एक बार पर 3 सवारी मिलने से जब्त की कार्रवाई करेगी। बता दें कि 17 तारीख को रात में होलिका दहन होगा। इसके दूसरे दिन होली मनाई जाएगी।



Related Articles

Back to top button