छत्तीसगढ़

होली मिलन कार्यक्रम में जमकर थिरके सांसद सुनील सोनी और प्रमोद दुबे, मिथुन के डांस स्टेप फॉलो करते हुए सभापति ने की मस्ती – cgtop36.com


रविवार को रायपुर सराफा एसोसिएशन की तरफ से होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां शहर के कई कारोबारी और सियासत से जुड़े चेहरे नजर आए। सभी लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाया। मंच से मजाकिया बातचीत भी हुई।

पुजारी पार्क स्थित भवन में हुए इस कार्यक्रम में रायपुर के सांसद सुनील सोनी भी पहुंचे। सुनील सोनी खुद भी सराफा कारोबारी हैं। सोनी ने यहां सभी व्यापारियों से मुलाकात की। इसके बाद मंच के पास सभी के साथ उन्होंने डांस भी किया। यहां मोटर से फुलों की बारिश की गई। इस मौके पर कारोबारियों से मिलने विधायक बृजमोहन अग्रवाल भी पहुंचे।

MP Sunil Soni and Pramod Dubey danced fiercely in Holi Milan program

नगर निगम के सभापति प्रमोद दुबे भी यहां रंग-बिरंगी टोपी लगाकर होली के गीत पर डांस करते दिखे। बॉलीवुड एक्टर मिथुन के डांस स्टेप फॉलो करते हुए सभापति ने यहां मस्ती की। महापौर एजाज ढेबर भी यहां हैट पहनकर छत्तीसगढ़ी होली गीत पर ठुमके लगाते दिखे। यहां सराफरा एसोसिएशन के दीपचंद कोतड़िया, सुरेश भंसाली, जितेन गोलछा, पवन अग्रवाल, अशोक गोलछा, उत्तम गोलछा और अशोक सोनी ने सभी मेहमानों का स्वागत किया। कार्यक्रम में चेम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रमुख अमर पारवानी का सम्मान किया गया।



Related Articles

Back to top button