छत्तीसगढ़

लोकवाणी का प्रसारण 10 को, इस बार नगरीय विकास पर होगी बात

मुख्यमंत्री की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी की चौथी कड़ी का प्रसारण आगामी 10 नवम्बर को होगा। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्रों एफ.एम. तथा क्षेत्रीय न्यूज चैनलों से सुबह 10.30 से 10.55 बजे तक होगा।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समाज के हर वर्ग की भावनाओं, सवालों और सुझावों से अवगत होने तथा अपने विचार साझा करने के लिए लोकवाणी रेडियोवार्ता प्रारंभ की है। लोकवाणी में इस बार का विषय ’नगरीय विकास का नया दौर’ रखा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button