छत्तीसगढ – खैरागढ़ में उपचुनाव की घोषणा, इस तारीख को होगा मतदान – cgtop36.com

भारत निर्वाचन आयोग (ELECTION COMMISSION OF INDIA) द्वारा घोषित उप चुनाव (Bye-election) कार्यक्रम की घोषणा की गई। निर्वाचन आयोग (ELECTION COMMISSION OF INDIA) ने चार राज्यों की पाँच सीटों पर उपचुनाव (Bye-election) के लिए तारीख़ों का ऐलान कर दिया है। इनमें छत्तीसगढ से खैरागढ़ की सीट शामिल हैं।
आपको बता दें कि छजका के देवव्रत सिंह यहाँ से विधायक थे। ऐन दीवाली के दिन तड़के क़रीब चार बजे ह्रदयाघात से उनका निधन हो गया था। निर्वाचन आयोग ने तारीख़ों का ऐलान कर दिया है। इसके तहत 24 मार्च को नामांकन की अंतिम तिथि जबकि 12 अप्रैल को मतदान होगा। 16 अप्रैल को मतगणना होगी।
खैरागढ़ विधायक श्री देवव्रत सिंह जी के निधन के बाद अब 6 महीने के भीतर उपचुनाव कराया जाएगा।
पंचम विधानसभा 2018 के विधानसभा चुनाव के बाद चौथी बार उपचुनाव की स्थिति बन रही है। इससे पहले 2008-13 के बीच चार बार उपचुनाव हुए थे।
पंचम विधानसभा छत्तीसगढ़ में अब तक हुए विभिन्न सीटों पर उप-चुनाव और उनमें विजयी प्रत्याशी
दंतेवाड़ा सीट से वर्ष 2018 में भीमाराम मंडावी जी चुन कर आए थे परंतु अप्रेल 2019 में नक्सली हमले में उन्हें शहादत प्राप्त हुआ )
विधानसभा क्रमांक-87 चित्रकोट (अनुसूचित जनजाति ) -श्री राजमान बेंजाम
(चित्रकोट विधानसभा 2018 में श्री दीपक बैज जी निर्वाचित हुए थे , परन्तु 2019 के आमचुनाव में बस्तर से सांसद निर्वाचित होने पर यह सीट रिक्त हो गई थी




