मनोरंजन

Urfi javed ने टॉप कपड़े का नहीं बल्कि जंजीरों से बनाया, लोगों के आए गंदे कमेन्ट – cgtop36.com


उर्फी जावेद (Urfi Javed) का जैसे ही नाम सामने आता है, हम जानते हैं कि क्या उम्मीद की जाए, उनके अजीब से रवैये के साथ सबसे निराला फैशन सेंस, एक बार फिर उर्फी जावेद ने घर से बाहर ऐसे अवतार में कदम रखा है कि लोग उनपर भड़क उठे हैं। इस बार उन्होंने बैकलेस टॉप पहना हुआ है। लेकिन ये टॉप कपड़े से नहीं बल्कि जंजीरों से बना हुआ है।

अगर कहा जाए कि इस वीडियो में उर्फी जावेद (Urfi Javed) अब तक के अपने सबसे ऊलजलूल फैशन के साथ नजर आ रही हैं तो यह गलत नहीं होगा। क्योंकि इस बार उन्होंने कपड़े नहीं बल्कि कुछ लोहे की जंजीरों को एक टॉप के तरह शरीर पर डाला हुआ है। ये जंजीरें बैकलेस टॉप की तरह हैं, लेकिन इसे पहनकर उर्फी खुद भी चारों ओर से अपने शरीर को छिपाने की कोशिश करती दिख रही हैं।

हमेशा की तरह, उनके अनोखे स्टाइल मंत्र ने नेटिजन्स का ध्यान खींचा और लोगों ने उन्हें आउटफिट के लिए ट्रोल किया। यह वीडियो सेलेब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने शेयर किया है। जिसके बाद एक ने कमेंट में लिखा है, ‘इसके पोस्ट अपलोड करना बंद करो,’ एक यूजर ने कहा, ‘बेचारी कपड़े घर भूल आई चेन से काम चला रही है।’



Related Articles

Back to top button