छत्तीसगढ़

Hbd Poonam Pandey- सेक्सी और हॉट माडल ने विवादित बयानों से लोगों के उड़ाए होश – cgtop36.com


पूनम पांडे इन दिनों कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के रिएलिटी शो लॉक अप (Lock Upp) में नजर आ रही हैं। शो के दौरान ही पूनम पांडे ने कई ऐसे विवादित बयान दे डाले हैं कि लोगों के होश उड़ चुके हैं। बता दें कि आज पूनम पांडे का जन्मदिन (Poonam Pandey Birthday) है और इस खास मौके पर याद करेंगे उस वाकये को जब 6 साल पहले गूगल ने पूनम पांडे को बैन ही कर दिया था। इस खबर ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। ऐसा क्यों किया गया था? गूगल ने किसी को लेकर इतना बड़ा कदम क्यों उठाया था?

Poonam Pandey furious, said that people watch my videos at night, they talk of shame in the morning...

पूनम पांडे का नाम हमेशा से विवादों में ही रहा है। साल 2017 में उन्होंने अपना एप लॉन्च किया था। इस एप पर पूनम अपने बोल्ड वीडियो शेयर किया करती थी। देखते ही देखते इस एप को लेकर खूब विवाद होने लगा। गूगल की ओर से इस पर कड़ा एक्शन लिया गया है और इसे प्ले स्टोर से हटा दिया गया। बता दें कि इस एप का नाम पांडे एप था।

Poonam pandey hot photo

हनीमून के दौरान ही पूनम पांडे ने पति सैम को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे। उनका कहना था कि हनीमून के दौरान सैम ने मारपीट की थी। मामला इतना बढ़ गया था कि सैम को जेल के चक्कर भी काटने पड़ गए थे। कंगना रनौत के शो पर भी पूनम ने पति को लेकर कई ऐसी बातें कही हैं जिन्होंने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया था।

पूनम पांडे हमेशा इस बात को बार-बार दोहराती हैं कि इंडस्ट्री के लोग उन्हें काम नहीं देते हैं। इसके बावजूद उन्होंने करियर में कई ऐसी फिल्में की हैं जिनको लेकर खूब विवाद भी हुए थे। इस लिस्ट में नशा, द जर्नी ऑफ कर्मा, मालिनी एंड कम्पनी और गलती सिर्फ तुम्हारी जैसी फिल्मों के नाम शाम हैं। द जर्नी ऑफ कर्मा में पूनम पांडे ने शक्ति कपूर के साथ कई बोल्ड सीन दिए थे। आपको बता दें कि पूनम पांडे ने कई तमिल फिल्मों में भी काम किया है।



Related Articles

Back to top button