छत्तीसगढ़

UP Election Result 2022 Live Update: रुझानों में बीजेपी सबसे आगे, दूसरे नंबर पर सपा, बीएसपी-कांग्रेस की हालत खराब – cgtop36.com


अब तक रुझानों में बीजेपी 100 के आंकड़े के पार, सपा से मिल रही टक्कर,

शुरुआती रुझानों में फाजिलनगर से स्वामी प्रसाद मौर्य पीछे चल रहे है

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की 403 सीटों पर मतगणना जारी है. शुरुआती रुझानों में फाजिलनगर से स्वामी प्रसाद मौर्य पीछे चल रहे है, जबकि करहल से सपा प्रमुख अखिलेश यादव आगे है.

शुरुआती रुझानों में BJP 46 सीटों पर आगे

यूपी के शुरुआती रुझानों में BJP 46 सीटों पर आगे, सपा गठबंधन को 28 सीटो पर मिली बढ़त

10 Mar, 08:27 (IST)

अमरोहा सदर से सपा के महबूब अली व रामपुर मनिहारन से BJP के देवेंद्र चल रहे आगे

अमरोहा सदर से सपा के महबूब अली आगे चल रहे हैं. वहीं रामपुर मनिहारन सीट से BJP के देवेंद्र आगे चल रहे हैं. फिलहाल ये शुरुआती रुझान हैं.

10 Mar, 08:25 (IST)

शुरुआती रुझानों में बीजेपी आगे

शुरुआती रुझानों में बीजेपी आगे निकलती नजर आ रही है. फिलहाल पोस्टल बैलेट के वोटों की गिनती की जा रही है.

10 Mar, 08:22 (IST)

वाराणसी में सपा और सुभासपा के कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन

वाराणसी में मतगणना स्थल काउंटिंग शुरू होने के साथ ही सपा का प्रदर्शन भी शुरू हो गया है. सपा और सुभासपा के कार्यकर्ता स्ट्रॉन्ग रूम तक जाना चाहते थे, लेकिन उन्हें रोका दिया गया. जिसके बाद विरोध प्रदर्शन और नारे लगने शुरू हो गए हैं.

10 Mar, 08:15 (IST)

वाराणसी में गलती हुई कि राजनीतिक पार्टियों को नहीं बताया कि EVM मशीनें जा रही हैं: मुख्य चुनाव आयुक्त

मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने कहा “वाराणसी में EVM मशीनें ट्रेनिंग के लिए जा रही थीं, एडीएम की ये ग़लती हुई कि उसने राजनीतिक पार्टियों को नहीं बताया कि मशीनें जा रही हैं… मतदान की कोई भी मशीन स्ट्रॉन्ग रूम से बाहर नहीं आ सकती.”



Related Articles

Back to top button