छत्तीसगढ़- भारी नकदी के साथ 7 जुआरी गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबरे – cgtop36.com

धमतरी। पुलिस अधीक्षक धमतरी प्रशांत ठाकुर द्वारा समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।
जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर त्वरित कार्यवाही करने एवं असामाजिक तत्वों एवं जुआ-सट्टा, अवैध शराब बिक्री की सूचना पर त्वरित कार्यवाही किये जाने हेतु सख्त निर्देश दिया गया है। थाना रूद्री के अंतर्गत ग्राम मुड़पार के खार में जुआ खेलने की मुखबिर सूचना पर थाना प्रभारी रूद्री पुलिस द्वारा टीम सहित सूचना की तस्दीक के लिए रवाना हुए ।उक्त टीम के द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम मुड़पार के खार में घेराबंदी करते हुए दबिश देकर 07 जुआरियों को रुपए पैसे के हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते हुए रंगे हाथ पकड़कर उनके कब्जे तथा फड़ से कुल ₹53,000/- नगद, 52 पत्ती ताश एवं 08 नग मोबाईल,(06एन्ड्रॉयड एवं दो किपैड मोबाइल) बरामद किया गया। मौके पर पकड़े गए आरोपियान धमतरी जिले के आसपास के निवासी हैं जिनके विरुद्ध थाना रूद्री के अपराध क्र.27/22 धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है।
read also – छत्तीसगढ़ – 140 किलोमीटर का सफर तय करते हुए स्कूटी से विधानसभा पहुंची महिला विधायक
पकड़े गए जुआरियों के नाम 01. राजेन्द्र ढिमर पिता प्रकाश ढिमर उम्र 37 वर्ष साकिन अम्बेडकर वार्ड खपरी तालाब धमतरी । 02. संतोष ढिमर पिता राजु ढिमर उम्र 34 वर्ष साकिन खपरी तालाब धमतरी । 03 घनश्याम देवांगन पिता दाउलाल उम्र 30 वर्ष साकिन भटगाव देवांगन पारा। 04. सुरेश सिन्हा पिता मनराखन सिन्हा उम्र 32 वर्ष साकिन दुर्गा चौक भटगांव । 05 , उमेश सिन्हा पिता गणेश राम सिन्हा उम्र 46 वर्ष शकरवारा 06. वामन सिन्हा पिता बंशीलाल सिन्हा उम्र 42 वर्ष हटकेशर धमतरी 07 , भावेश मानिकपुरी पिता चम्पेश्वर उम्र 18 वर्ष साकिन शकरवारा।




