छत्तीसगढ़ – रेल यात्री ध्यान दें, राजनांदगांव और कलमना के बीच होगा नॉन इंटरलोकिंग कार्य, कई गाड़ियां रहेंगी रद्द – cgtop36.com

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर रेल मंडल में राजनांदगांव एवं कलमना के बीच तीसरी रेल लाइन में विद्युतीकरण का कार्य होगा। साथ ही
तुमसर रोड रेलवे स्टेशन से जोड़ने के लिए नॉन इंटरलोकिंग कार्य 6 से 9 मार्च तक किया जाएगा। इसके कारण गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। इस खण्ड में चलने वाली कुछ ट्रेनों को रद्द किया गया है।
read also – छत्तीसगढ़ – नाबालिग से दुष्कर्म का मुख्य आरोपी समेत तीन सहयोगी गिरफ्तार
ये गाड़ियां रहेंगी रद्द
1) 7 से 13 मार्च, तक दुर्ग से चलने वाली 08741 दुर्ग-गोंदिया मेमू स्पेशल ट्रेन रद्द रहेगी ।
2) 7 से 13 मार्च तक गोंदिया से चलने वाली 08743 गोंदिया-ईतवारी मेमू स्पेशल ट्रेन रद्द रहेगी।
3) 7 से 13 मार्च तक ईतवारी से चलने वाली 08744 ईतवारी-गोंदिया मेमू स्पेशल ट्रेन रद्द रहेगी।
4) 7 से 13 मार्च तक गोंदिया से चलने वाली 08742 गोंदिया-दुर्ग मेमू स्पेशल ट्रेन रद्द रहेगी।
5) 9 से 12 मार्च तक तुमसर रोड से चलने वाली 07811 तुमसर रोड-तिरोडी डेमू स्पेशल ट्रेन रद्द रहेगी ।
6) 9 से 12 मार्च, 2022 तक तिरोडी से चलने वाली 07812 तिरोडी-तुमसर रोड डेमू स्पेशल ट्रेन रद्द रहेगी।
7) 8 से 12 मार्च तक बिलासपुर से चलने वाली 12855 बिलासपुर-इतवारी इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन रद्द रहेगी।
8) 8 से 12 मार्च तक इतवारी से चलने वाली 12856 इतवारी-बिलासपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन रद्द रहेगी।
9) 8 से 12 मार्च तक इतवारी से चलने वाली 18240 इतवारी-बिलासपुर एक्सप्रेस ट्रेन रद्द रहेगी ।
10) 8 से 11 मार्च तक गेवरा रोड से चलने वाली 18239 गेवरा रोड-इतवारी एक्सप्रेस ट्रेन रद्द रहेगी।



