छत्तीसगढ़

मनेंद्रगढ़ – ट्रैफिक जाम, अतिक्रमण की समस्या से बुरा हाल, जिम्मेदार मौन – cgtop36.com


मनेंद्रगढ़ एक बढ़ता व्यवसायिक शहर है मगर यहां बीच चौक – चौराहा ट्रैफिक जाम, अतिक्रमण की समस्या से बुरा हाल है।शहर में जिस प्रकार से लोगों के द्वारा गाड़ियों को कहीं भी खड़ा कर दिया जाता है जिससे आए दिन आने जाने वाले लोगों को जाम के परेशानियों से गुजरना पड़ता है।

शहर में अतिक्रमण की समस्या लंबे समय से चली आ रही है। नतीजा शहर के प्रमुख मार्गों पर जाम की परेशानी बनी रहती है। हालांकि पुलिसकर्मी मुख्य मार्गों पर तो अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हैं, लेकिन शहर के अंदरुनी मार्गों पर मनमानी से खड़े किए गए वाहनों व अतिक्रमण की समस्या के चलते शहर के प्रमुख मार्गों से निकलने वाले वाहन चालक जाम की समस्या से जूझते रहते हैं।
पुलिस प्रशासन के द्वारा बीच-बीच पर कार्रवाई किया जाता है कार्रवाई कर चालान व रसीद भी बनाई जाती है परंतु कुछ दिनों बाद पुनः प्रक्रिया चालू हो जाती है।

शहर के प्रमुख मार्गों पर दिन में कई बार यातायात जाम की स्थिति बनती है। कारण शहर की सड़कों पर वाहनों को मनमाने स्थान पर खड़े करना, दुकानों का सामान सड़कों पर जमा रहना और रास्ते के लिए वाहन चालकों को परेशान होते आसानी से देखा जा सकता है। शहर के कई क्षेत्र अतिक्रमण की जद में हैं। दुकानों के बाहर सामान ने आधी सड़क को घेर लिया तो इधर-उधर खड़े वाहन यातायात व्यवस्था में खलल डालते हैं। शहर के बस स्टैंड, स्कूल रोड गांधी चौक, नगरपालिका चौक, गुरुद्वारा मार्ग, स्टेट बैंक, सेंट्रल बैंक, आदि भीड़भाड़ वाले बाजारों में समस्या सबसे ज्यादा है।

read also दंतेवाड़ा – पुलिस और माओवादी के बीच हुई मुठभेड़,जवानों को भारी पड़ता देख माओवादी जा भागे

इन हालातों से राहत के लिए कई बार पुलिस, प्रशासन और नगरपालिका ने अभियान भी चलाए, किंतु समस्या जस की तस बनी हुई है। दरअसल शहर के दुकानदार सड़क तक अपना सामान रखते हैं। ज्यादातर दुकानदारों ने नाली के ऊपर या बाहर स्थायी व अस्थायी अतिक्रमण कर रखे हैं। इसके अलावा दुकानों पर आने वाले ग्राहक भी अपना वाहन सड़क पर ही खड़ा कर देते हैं। इस कारण वाहनों की आवाजाही में परेशानी होती है, जिससे कई बार विवाद और जाम की स्थिति बनती है।



Related Articles

Back to top button