देश विदेश

Russia Ukraine War -भारत सरकार गंगा अभियान के बीच पीएम मोदी ने की यूक्रेन संकट पर 5वीं बैठक – cgtop36.com


यूक्रेन (Ukraine) और रूस (Russia) के बीच चल रहे युद्ध के दौरान कई भारतीय नागरिक (Indian Citizen) यूक्रेन में फसे हुए। जिनको वापस लाने के लिए भारत सरकार (Government of India) गंगा अभियान ( Ganga Abhiyan) चला रही है। इसी बीच शुक्रवार को (यानी आज) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने निकासी अभियान और संघर्ष प्रभावित यूक्रेन की स्थिति पर चर्चा एक बैठक की।

इसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री मोदी ने की। इसमें विदेश मंत्री एस जयशंकर (S Jaishankar), वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल (Ajit Doval) और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। वही वतन वापसी के लिए ऑपरेशन गंगा के तहत चल रहे प्रयासों की समीक्षा के लिए प्रधानमंत्री ने सोमवार को दो बैठकों की अध्यक्षता की थी।

तनाव के बीच यूक्रेन (Ukraine) में फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए केंद्र ने प्रयास तेज कर दिए हैं। सरकार ने भारतीय नागरिकों की निकासी प्रक्रिया में समन्वय और निगरानी के लिए यूक्रेन की सीमा से लगे चार पड़ोसी देशों में ‘विशेष दूत’ भी तैनात किए हैं। केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी (Hardeep Singh Puri) हंगरी में निकासी प्रयासों की देखरेख कर रहे हैं, स्लोवाकिया में केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू, रोमानिया में नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) और पोलैंड में सड़क परिवहन और राजमार्ग और नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह।

read also छत्तीसगढ़- राजनांदगांव में अंतर्राज्यीय शराब तस्कर गिरफ्तार



Related Articles

Back to top button