मनोरंजन

दोबारा दुल्हन बनेंगी मोनालिसा, करेगी दूसरी शादी – cgtop36.com


भोजपुरी फिल्म स्टार मोनालिसा स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले टीवी रियलिटी शो स्मार्ट जोड़ी में नजर आने वाली हैं। फिल्म स्टार इस टीवी रियलिटी शो में अपने पति विक्रांत के साथ कदम रखेंगी। अदाकारा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने पति संग तस्वीरें शेयर कर बताया है कि वो इस शो में दोबारा अपनी शादी के पल जीने वाली हैं। इन तस्वीरों में अदाकारा ने शादी का लाल रंग का जोड़ा पहना है। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर मिनटों में ही वायरल होने लगी। यहां देखें फोटोज।

अदाकारा मोनालिसा और विक्रांत इस टीवी सीरियल में एक साथ नजर आने वाले हैं। जहां ये स्टार कपल एक दूसरे संग दोबारा सात फेरे लेने वाला है। फिल्म स्टार मोनालिसा और विक्रांत इस टीवी रियलिटी शो में हिस्सा लेने के लिए दोबारा से दूल्हा दुल्हन बने हैं। फिल्म स्टार मोनालिसा अपनी शादी के पल इस टीवी रियलिटी शो के सेट पर फिर से जीने वाली हैं। फिल्म स्टार मोनालिसा और विक्रांत इस टीवी रियलिटी शो में साथ आकर बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

read also – VIDEO: संभालने से भी नहीं संभल रही एक्ट्रेस राखी सावंत की साड़ी का पल्लू, वायरल हो रहा ये वीडियो

अदाकारा मोनालिसा अपने पति की दोबारा दुल्हन बनने को लेकर बेहद खुश है। उन्होंने लाल जोड़े में कई पोज दे डाले। बता दें कि फिल्म स्टार मोनालिसा और विक्रांत टीवी रियलिटी शो में दूसरी बार शादी करने वाले हैं। इससे पहले दोनों ने साल 2017 में बिग बॉस के घर में शादी रचाई थी।बता दें कि भोजपुरी फिल्म स्टार मोनालिसा और विक्रांत ने बिग बॉस 10 में पहली बार शादी की थी। इस गेम शो में ये कपल पति-पत्नी बना था।



Related Articles

Back to top button