देश विदेश

डांसर को फॉर्म हाउस ले जाकर दस लोगो ने किया गैंगरेप, जांच में जुटी पुलिस… – cgtop36.com


कानपुर। एक डांसर के साथ कथित तौर पर ठेकेदार और उसके दस सहयोगियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस ने ठेकेदार और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता को बिठूर इलाके के फार्म हाउस ले जाया गया, जहां यह घटना हुई। छह फरवरी को हुई इस घटना का पता तब चला जब पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ सोमवार को बर्रा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि वह एक पेशेवर डांसर है और एक ठेकेदार देवा सरदार ने उसे छह फरवरी को जिले के बिठूर इलाके के एक फार्म हाउस में एक कार्यक्रम में प्रस्तुति देने के लिए आमंत्रित किया था।फार्म हाउस पहुंचने पर जब उन्हें परफॉर्म करने के लिए कोई मंच नहीं मिला तो उन्होंने इस पर आपत्ति जताई।

read also – छत्तीसगढ़ – आज से 12 वीं बोर्ड की परीक्षा शुरू, पढ़े पूरी खबरे…

आरोपी ने उसे फुसलाया और कहा कि अगर वह यहां शो करती है तो वे उसे अच्छी रकम देंगे, जिसके लिए वह मान गई। प्रदर्शन के दौरान, उसे शराब पिलाई गई। शराब पीते ही वह बेहोश हो गई। उसने आगे कहा, बाद में आरोपी ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया और इस घटना का वीडियो बनाया और उसे ब्लैकमेल करने लगे। बर्रा थाना प्रभारी दीनानाथ मिश्रा ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है।



Related Articles

Back to top button