छत्तीसगढ़
वाह! क्या खूब पीठ थपथपाई गयी होगी रमन समेत पूरे नेतृत्व की- डॉ रमन पर कांग्रेस का तंज
छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी , नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक और डॉ रमन सिंह द्वारा बीजेपी कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात को लेकर तंज कसा. ट्वीट कर कहा- वाह! क्या खूब पीठ थपथपाई गयी होगी, @drramansingh समेत पूरे नेतृत्व की। आखिर एक नहीं दो-दो उपचुनाव हारे हैं और वो भी एक महीने के भीतर। ये कोई छोटी उपलब्धि है क्या? और तो और अब तो सीताफल की महक भी बन्द गाड़ी में पहुंचने लगी है, उसकी भी बधाई मिली होगी। यही रणनीति आगे भी अपनाना।



