छत्तीसगढ़ – करणी कृपा प्लांट को जीवनदायनी कोडार बांध से पानी देने का किसान मोर्चा ने किया तगड़ा विरोध – cgtop36.com

हरीश यादव महासमुंद – जिले 70 से 80 गांवों के सैकड़ों किसानों ने आज छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल दुबे के नेतृत्व में आंदोलन किया तथा कृषि भूमि में गैर कानूनी ढंग से लगने वाले करणी कृपा प्लांट को जीवनदायनी कोडार बांध से उद्योग को पानी देने का तगड़ा विरोध किया. आंदोलन और धरना प्रदर्शन का आज चौथा दिन है. यह आंदोलन प्रशासन के लिए सरदर्द बनता जा रहा है।
बता दें कि महासमुंद जिले के खैरझिटी, कौंवाझर, मालीडीह, कुकराडीह सहित 16 गांवों के किसानों का धरना प्रदर्शन जारी है जिसमें सैकड़ों किसान प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं. कल तीसरे दिन के धरना प्रदर्शन का नेतृत्व राज्य आंदोलनकारी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल दुबे,छन्नू साहू, नंदकिशोर यादव, बृजबिहारी साहू,नंदलाल सिन्हा, घनश्याम पटेल सरपंच पति, तोरण पटेल, विसेसर साहू,नंदलाल पटेल,अलख साहू,चैनुराम साहू,उदयराम चंद्राकर, वेदराम यादव,उदेराम साहू,डिगेश्वरी चंद्राकर पूर्व सरपंच आदि ने किया।
धरना सभा को संबोधित करते हुए राज्य आंदोलनकारी छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल दुबे ने कहा कि हमारी लड़ाई कृषि बचाने, गांव,जल, जंगल, जलवायु, जन जीवन बचाने की है। साथ ही आने वाली नई पीढ़ी की जीवन बचाने की है। करणी कृपा प्लॉट से प्रभावित 16 गांव के किसान संगठित होकर एक होकर लड़ेंगे तो किसी की ताकत नहीं है कि यहाँ करणी कृपा प्लांट को लगा सके। यह जीत आप लोगों की ईमानदारी,निष्ठा और संघर्ष पर निर्भर है।
छन्नू साहू ने कविता पाठकर और नारा से आंदोलनकारियों का उत्साह वर्धन किया। तुमगांव क्षेत्र के भाजपा किसान नेता मोती साहू ने किसानों की मांग का समर्थन करते हुए कंधे से कंधा मिलाकर लड़ाई में साथ देने की बात कही। नंदकिशोर यादव ने कहा कि 16 गांव के भलाई के लिए आखरी दम तक लड़ाई लड़ेंगे, चैनु साहू ने कहा कि 70 गांव के जीवनदायनी कोडार बांध का पानी किसी भी हालत में उद्योग को पानी नहीं देने देंगे। नगर पंचायत के उपाध्यक्ष पप्पू पटेल एवं किसान मोर्चा के नेता अलखराम साहू ने इस आंदोलन का विस्तार 70 गांव सहित पूरा महासमुंद जिला में फैलाने की बात दुहराई। धरना सभा को पारसराम ध्रुव, घनश्याम पटेल,तोषनलाल पटेल, तारेंद्र यादव,डिगेश्वरी चंद्राकर, नंदलाल पटेल, वेदराम यादव,अमर चंद्राकर आदि ने भी संबोधित किया।




