बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला का आज जन्मदिन,शेयर की मालदीव की फोटो,देखे फोटो – cgtop36.com

बॉलीवुड की बोल्ड और ब्यूटीफुल एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने बीते दिन अपना जन्मदिन मनाया है. इन दिनों वह अपने इस खास दिन को सेलीब्रेट करने के लिए मालदीव में वेकेशन एंजॉय कर रही हैं. मालदीव पहुंचते ही उर्वशी ने सोशल मीडिया पर तहलका मचाना शुरू कर दिया है. उन्होंने एक बिकिनी वीडियो शेयर किया है. जो उनके फैंस का दिल धड़का रहा है. फ्लोरल बिकिनी में दिखाया फिगर
read also – छत्तीसगढ़ – 200 पदों पर होगी भर्ती, 4 मार्च को यहां करें संपर्क, पढ़े पूरी खबरे…
उर्वशी रौतेला वैसे तो हमेशा अपनी फिटनेस और परफेक्ट फिगर से लोगों का दिल जीत लेती हैं. लेकिन इस बार फ्लोरल बिकिनी में उन्होंने जो वीडियो शेयर किया है वह उनके हर फैन पर बिजलियां गिरा रहा है. इस वीडियो में वह समंदर किनारे टहलती नजर आ रही हैं. देखिए ये वीडियो बर्थडे पर पहनी करोड़ों की ज्वैलरी उर्वशी रौतेला ने बीते दिन एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह कीमती हीरों की ज्वैलरी पहने नजर आ रही थीं. इस वीडियो में असली हीरों से जड़ा हुआ डबल-लेयर नेकलेस, ब्रेसलेट, चेन के डिजाइन के लंबे झुमके और बड़े हीरों की अंगूठियां पहने हुए नजर आ रही हैं. गौरतलब है कि ये ज्वैलरी इंटरनेशन डिजाइनर फर्ने वन अमांटो द्वारा डिजाइन किया गया है. जिसकी कीमत 1 मिलियन डॉलर है. जो भारतीय रुपए के हिसाब से तकरीबन साढ़े 7 करोड़ होती है.




