क्राइम
बिलासपुर -क्लीनिक से चोरों ने सीसीटीवी की पार,केस दर्ज – cgtop36.com

बिलासपुर- तोरवा स्थित क्लीनिक से चोरों ने सीसीटीवी पार कर दिया। इधर सीसीटीवी के फुटेज में चोरों की तस्वीर कैद हो गई। क्लीनिक के डॉक्टर ने इसकी शिकायत तोरवा थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही है।
read also Poco M3 Pro 5G स्मार्टफोन को 503 रुपये जमा कर ले आएं घर, जानिए कीमत और फ़ीचर्स….
राजकिशोर नगर के कलचुरी आवास में रहने वाले रंजीत थवाईत डॉक्टर हैं। उनका साई निवास तोरवा में क्लीनिक है। शनिवार की शाम वे क्लीनिक बंद कर अपने घर चले गए। रविवार की सुबह लौटे तो सामने लगे दो सीसीटीवी कैमरे गायब थे। उन्होंने कंप्यूटर से सीसीटीवी का फुटेज देखा। इसमें एक युवक रविवार की सुबह 11 बजे कैमरा निकालते दिख रहा था। डाक्टर ने फुटेज पुलिस को देकर मामले की शिकायत की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही है।




