क्राइम
छत्तीसगढ़ – राजधानी में आरक्षक पर हमला,पहुंचे थे शादी समारोह में, फिर…. – cgtop36.com

रायपुर। राजधानी रायपुर में अपराध करने वालों के हौंसले इतने बुलंद हैं कि अब वे पुलिस पर भी हमला कर रहे हैं। ऐसे में आम जनता खुद को कैसे सुरक्षित महसूस करे। बहरहाल मामला रायपुर के दुर्गापारा इलाके का है, जहां एक पुलिस आरक्षक परअज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया।
read also – छत्तीसगढ़ – हाथियों का उत्पात: पूर्व सरपंच को हाथी ने कुचला, पढ़े पूरी खबरे….
आरक्षक हेमंत जगने पर बोतल और धारदार हथियार से प्राणघातक वार किया गया। हेमंत पुलिस लाइन में पदस्थ हैंं। जानकारी के अनुसार आरक्षक हेमंत टिकरापारा इलाके में शादी कार्यक्रम में गए हुए थे, इसी दौरान दुर्गा पारा के पास चार से पांच बदमाशों ने किसी बात को लेकर आरक्षक पर हमला कर दिया। अपने पास रखें बोतल भी उसके ऊपर फोड़ दी। पुलिस ने आरोपितों की पहचान कर ली है। टीम उनकी खोजबीन में लगी हुई है।




