रायगढ़ के विवाद ने पकड़ा तुल, सरगुजा सुरजपुर के तहसीलदार समेत राजस्व कर्मी रहे हड़ताल पर, काम काज पर पड़ा असर – cgtop36.com

रायगढ़ में हुए अधिवक्ताओं और नायब तहसीलदार के बीच विवाद का मामला अब तूल पकडता जा रहा है जिसका असर सरगुज़ा जिले में भी देखने को मिला। सरगुजा जिले में सरकारी कामकाज ठप पड़े हुए हैं।
आपको बता दें कि बीते दिनों रायगढ़ जिला अंतर्गत न्यायालय परिसर में मारपीट व अभद्र व्यवहार करने का मामला सामने आया था..जिसके बाद से अधिकारियों व कर्मचारियों में आक्रोश देखने को मिल रहा था साथ ही इनके द्वारा कार्यवाही करने की मांग की जा रही थी..लेकिन दोषियों पर अब तक कार्यवाही नही होने से अधिकारियों और कर्मचारियों में रोष देखने को मिल रहा है।
इसी कड़ी में आज कनिष्ठ राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के द्वारा सरगुजा जिले के सभी कार्यालयों के कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं..जहां कई संगठन के कर्मचारी द्वारा इस अनिश्चित कालीन हड़ताल का समर्थन मिल रहा है और जब तक दोषियों पर कार्यवाही नहीं होगी तब तक हड़ताल जारी रहेगा।
इधर जिले में सरकारी कर्मचारियों के हड़ताल में चले जाने से आम जनों को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है..अब देखना होगा कि कब तक इन अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा हड़ताल पर रहेंगे,, और ये विवाद कब और कैसे शांत हो पाता है।
वहीं सूरजपुर मे भी रायगढ मे हुए वकीलो के द्वारा राजस्व अमले से मारपीट के मामले को लेकर जिले के तहसीलदार और राजस्व अमला एक दिवसीय हङताल पर रहे जहां राजस्व अमले कि टीम काम पर नही पहुंचे। वही रायगढ मे हुए राजस्व अमले कि टीम पर वकीलो द्वारा किए गए अभद्र व्यवहार और मारपीट कि भरसक निंदा किए,,जहां हङताली राजस्व अमले ने रायगढ कि घटना कि निंदा करते हुए वकीलो पर कार्यवाही कि मांग का ज्ञापन कलेक्टर के नाम एस डी एम को सौंपा।




