
पथरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कोटरा में बुधवार की शाम जमीन विवाद पर चचेरे भाइयाें ने ही अपने भाई की हत्या कर दी थी। जिस पर पुलिस ने चार चचेरे भाइयों पर हत्या का मामला दर्ज किया है। दूसरे दिन पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी रही। लेकिन कोई सफलता नहीं मिल पाई।
जानकारी के अनुसार कोटरा निवासी मुकेश पिता जुगल पटेल 32 बुधवार की शाम को चचेरे भाई परसू, चंद्रभान, कमलेश सहित एक अन्य ने कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी थी। पिता का कहना था कि वर्तमान में कोई उनका विवाद नहीं था। बहुत साल पहले उनका जमीन विवाद हुआ था। लेकिन वर्तमान में उसका कोई कोई चर्चा नहीं थी। लेकिन इसके बाद भी उन्होंने उनके इकलौते बेटे को मार डाला। एसपी डीआर तेनीवार ने बताया कि आरोपियों की तलाश चल रही है। टीमें मौके पर भेजी गईं हैं।
एक दिन में तीन मामले, गृहमंत्री तक पहुंची बात
इधर पथरिया थाना क्षेत्र में एक दिन के अंदर लूट, हत्या और दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद थाना प्रभारी की भूमिका पर सवाल खड़ा हो गया। इस तरह की लापरवाही को लेकर नगर के लोगों ने गृहमंत्री को शिकायत भेजी है।



