
कोरोना वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी किया है. बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में आज 5614 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान की गई है. वहीं 5796 मरीज स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। वही राज्य में कोरोना संक्रमित 09 मरीज की मौत हुई है.
छत्तीसगढ़ में कोरोना के अब तक कुल 1069904 मरीज मिले हैं। जिसमें से 1024462 मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। छत्तीसगढ़ में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 31769 है। वहीं कोरोना से प्रदेश में अब तक कुल 13673 मौतें हो चुकी हैं।
कोरबा में आज 316 कोविड संक्रमितो की पहचान, संक्रमितों में 220 पुरुष और 96 महिला शामिल…. करतला – 04, कटघोरा ग्रामीण – 71, कटघोरा शहरी – 41, कोरबा ग्रामीण – 08, कोरबा शहरी – 110, पाली – 22, पोड़ी-उपरोडा – 60, छत्तीसगढ़ में आज 50 हजार 258 सैम्पलों की हुई जांच प्रदेश की औसत पॉजिटिविटी दर 11.17 प्रतिशत रही।
प्रदेश की पॉजिटिविटी दर 11.17 प्रतिशत है। आज प्रदेश भर में हुए 50 हजार 258 सैंपलों की जांच में से 5614 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
प्रदेश के इन जिलों में 100 से कम कोरोना संक्रमित पाए गए
आज 18 जनवरी को जिला गौरेला-पेंड्रा – मरवाही में 73, महासमुंद में 65, बलौदाबाजार में 63, मुंगेली में 56, बस्तर में 51, बलरामपुर में 50, सूरजपुर में 48, गरियाबंद में 39, कबीरधाम एवं दंतेवाड़ा में 38-38, सुकमा नारायणपुर में 26-26, बेमेतरा में 15 एवं बीजापुर में 14 कोरोना संक्रमित पाए गए। प्रदेश के 09 जिलों में पॉजिटीविटी दर 05 प्रतिशत से कम है 18 जनवरी को जिला मुंगेली, दंतेवाड़ा, सूरजपुर बस्तर, बलौदाबाजार, आज बलरामपुर, बीजापुर, बेमेतरा कबीरधाम में पॉजिटीविटी दर 5 प्रतिशत कम रही।



