छत्तीसगढ़

यात्रीगण कृपया ध्यान दें, इतनी ट्रेने कर दी गयी हैं रद्द, ट्रैन में करना हो सफर तो जानना है आपके लिए बेहद जरुरी

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर-रायपुर एवं दुर्ग-गोंदिया-कलमना रेल खंडो के बीच में डाउन, मिडिल एवं अप रेल लाइनों पर मशीन के द्वारा आवश्यक रखरखाव कार्य के फलस्वरूप दिनांक 01 से 30 नवम्बर 2019 (नवम्बर माह में) तक आवश्यक रखरखाव कार्य किया जायेगा। इस कार्य के फलस्वरुप कुछ गाड़ियों को पूर्ननिर्धारित समय पर विलंब से रवाना की जाएगी, जिसकी जानकारी इस प्रकार है –

रदद होने वाली गाडियां:-

  1. दिनांक 01, 15 एवं 29 नवम्बर 2019 (शुक्रवार) को डोंगरगढ से छूटने वाली गाडी संख्या 68723 डांगरगढ-गोंदिया मेमू रदद रहेगी।
  2. दिनांक 01, 15 एवं 29 नवम्बर 2019 (शुक्रवार) को बिलासपुर से छूटने वाली गाडी संख्या 68727 बिलासपुर-रायपुर मेमू रदद रहेगी।
  3. दिनांक 01, 15 एवं 29 नवम्बर, 2019 (शुक्रवार) को रायपुर से छूटने वाली गाडी संख्या 68729 रायपुर-डांगरगढ मेमू रदद रहेगी।
  4. दिनांक 02, 16 एवं 30 नवम्बर, 2019 (शनिवार) को डोंगरगढ से छूटने वाली गाडी संख्या 68730 डांगरगढ- रायपुर मेमू रदद रहेगी।
  5. दिनांक 01, 15 एवं 29 नवम्बर, 2019 (शुक्रवार) को रायपुर से छूटने वाली गाडी संख्या 68725 रायपुर-दुर्ग मेमू रदद रहेगी।

बीच में समाप्त होने वाली गाडियां:-

  1. दिनांक 01, 15 एवं 29 नवम्बर 2019 (शुक्रवार) को रायपुर से छूटने वाली गाडी संख्या 68721 रायपुर-डोंगरगढ मेमू दुर्ग में ही समाप्त होगी।
  2. दिनांक 02, 16 एवं 30 नवम्बर 2019 (शनिवार) को गोंदिया से छूटने वाली गाडी संख्या 68724 गोंदिया-रायपुर मेमू दुर्ग में ही समाप्त होगी।

बीच में नियत्रित होने वाली गाडियां:-

  1. दिनांक 01, 15 एवं 29 नवम्बर 2019 (शुक्रवार) को गेवरारोड से छूटने वाली गाडी संख्या 18239 गेवरारोड-बिलासपुर एक्सप्रेस को 01.45 घंटे नियत्रित की जायेगी।
  2. दिनांक 01, 15 एवं 29 नवम्बर 2019 (शुक्रवार) को टाटानगर से छूटने वाली गाडी संख्या 58111 टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस को 02.25 घंटे नियत्रित की जायेगी।

देरी से छूटने वाली गाडियां:-

  1. दिनांक 08 एवं 22 नवम्बर 2019 (शुक्रवार) को टाटानगर से छूटने वाली गाडी संख्या 58111 टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस को 02:15 घंटे देरी रवाना होगी।

गौरतलब है कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल के अंतर्गत नागपुर-कलमना सेक्षन के मघ्य डाउन लाईन के मेहंदीबाग लेवल क्रॉसिंग मे सीमेंट बॉक्स का लॉन्च का कार्य किया जायेगा। यह कार्य दिनांक 08 नवम्बर, 2019 (शुक्रवार) को 19:45 बजे से दिनांक 09 नवम्बर 2019 को 06:45 बजे तक अर्थात 11 घंटे तक सिमेन्ट बॉक्स का लॉन्च का कार्य किया जायेगा। इसके फलस्वरुप कुछ गाडियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। जिसका विवरण इस प्रकार है –

परिवर्तित मार्ग नागपुर के स्थान पर ईतवारी होकर चलने वाली गाडियां:-

  1. दिनांक 08 नवम्बर 2019 (शुक्रवार) को गेवरारोड से चलने वाली गाडी संख्या 18237 गेवरारोड-अमृतसर छत्तीसगढ एक्सप्रेस।
  2. दिनांक 08 नवम्बर 2019 (शुक्रवार) को विशाखापटनम से चलने वाली गाडी संख्या 12807 विशाखापटनम -निजामुदीन समता एक्सप्रेस (जो ईतवारी 09 नवम्बर 2019 को पहुंचेगी)।

03) दिनांक 08 नवम्बर 2019 (शुक्रवार), को हावडा से चलने वाली गाडी संख्या 12222 हावडा-पूणे दूरंतो एक्सप्रेस।

04) दिनांक 08 नवम्बर 2019 (शुक्रवार) को हावडा से चलने वाली गाडी संख्या 12860 हावडा-मुम्बई गीतांजली एक्सप्रेस (जो ईतवारी 09 नवम्बर, 2019 को पहुंचेगी)।

05) दिनांक 08 नवम्बर 2019 (शुक्रवार) को निजामुदीन से चलने वाली गाडी संख्या 12808 निजामुदीन-विशाखापटनम समता एक्सप्रेस (जो ईतवारी 09 नवम्बर, 2019 को पहुंचेगी)।

06) दिनांक 07 नवम्बर 2019 को अमृतसर से चलने वाली गाडी संख्या 18237 अमृतसर-गेवरारोड छत्तीसगढ एक्सप्रेस (जो ईतवारी 09 नवम्बर, 2019 को पहुंचेगी)।

07) दिनांक 08 नवम्बर 2019 को कुर्ला से चलने वाली गाडी संख्या 08610 कुर्ला-हटिया स्पेशल गाडी ।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button