
अम्बिकापु सरगुजा जिले के सकालो ग्राम पंचायत में इन दिनों भू माफियाओं की नजर लग गई है। भू माफिया शासकीय हो या निजी भूमि पर कब्जा करने में लगे है, जिसको देखते हुए सकालो गांव के ग्रामीण और जनप्रतिनिधि आज जनदर्शन में कलेक्टर से शिकायत कर शासकीय भूमि को खाली कराने की मांग की है। वही भू माफियाओं द्वारा काबिज भूमि को खाली नही करा पाने की स्थिति में आक्रोशित ग्रामीण गाँव के समस्त शासकीय भूमि और शासकीय भवनों पर कब्जा करने की बात कह रहे है …
दरअसल ग्राम पंचायत सकालो के बंगाली पारा में मुक्तिधाम और श्मशान घाट के लिए लगभग 13 एकड़ शासकीय भूमि को आरक्षित रखा गया है इनके अलावा जल संसाधन द्वारा बनाए गए नहर और निजी भूमि को गांव के ही कुछ भू माफिया रात के अंधेरे में जेसीबी लगाकर समतलीकरण कर अवैध तरीके से प्लाटिंग कर बेचने के फिराक में हैं वही गांव में इसकी जानकारी लगते ही मीटिंग कर गांव के समस्त शासकीय भूमि पर वृक्षारोपण करने का प्रस्ताव पारित किया है।
काबिज शासकीय भूमि को खाली कराकर वृक्षारोपण कराने सकालो के ग्रामीण और जनप्रतिनिधि कलेक्टर के जनदर्शन में कलेक्टर से भू माफियाओं के खिलाफ शिकायत करते हुए कार्यवाही की मांग की है… वही शिकायत मिलने पर कलेक्टर ने ग्रामीणों को भू माफियाओं द्वारा काबिज गांव के शासकीय भूमि को से जल्द खाली कराने का आश्वासन दिया है।




