छत्तीसगढ़

बलरामपुर – ग्रामीण बैंक में चोरी का हुवा था प्रयास, ऐसे गिरफ्त में आया आरोपी

बलरामपुर जिले के राजपुर में संचालित ग्रामीण बैंक में 6 जनवरी को हुई चोरी के प्रयास के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी ने देर रात को एक कार को घर का बाहर से चोरी करने का प्रयास किया था,चोरी के दौरान मिले सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी का नाम राहुल सिंह है और वह आदतन चोर है,ग्रामीण बैंक में चोरी के मामले में पुलिस की टीम आरोपी की तलाश कर ही रही थी कि आरोपी ने देर रात पुलिस को खुद ही सुराग दे दिया। आरोपी ने वार्ड नम्बर 9 में देर रात एक घर मे खड़े कार को चोरी करने का प्रयास किया था।कार मालिक के जग जाने के बाद आरोपी वहां से भाग निकला लेकिन उसकी तस्वीर सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई,पुलिस ने उसी के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और कार्रवाई करते हुए पूरे शहर में उसका जुलूस निकाला।

Related Articles

Back to top button