जरा हटके

विशालकाय अजगर को हाथ से पिलाया पानी,देख कर हो जायेंगे हैरान

सोशल मीडिया पर आज हमें एक ऐसा वीडियो देखने को मिला है, जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. यकीनन इससे पहले आपने ऐसा खौफनाक वीडियो नहीं देखा होगा. इस वीडियो में एक शख्स एक विशालकाय अजगर को अपने चुल्लू से पानी पिलाता दिख रहा है. इस वीडियो को जिसने भी देखा उसे अपनी आंखों पर भरोसा नहीं हुआ.


विशालकाय अजगर को हाथ से पिलाया पानी

वायरल वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. वीडियो में एक विशालकाय अजगर दिखाई दे रहा है. वीडियो में एक शख्स अपने हाथों से अजगर को पानी पिलाता हुआ नजर आ रहा है. शख्स अपने चुल्लू में भरकर सांप को पानी पिलाता दिख रहा है. वीडियो बहुत ही ज्यादा हैरान कर देने वाला है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स ने थाली के ऊपर कठौत रखा हुआ है. इसी कठौत में पानी भरा हुआ है.

वहीं एक बड़ा सा अजगर पास में ही दिखाई दे रहा है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि शख्स अजगर को अपने चुल्लू से पानी पिला रहा है. वीडियो में अजगर काफी भयानक लग रहा है. वह भी बड़े आराम से शख्स के हाथ से पानी पीता दिखाई दे रहा है. वीडियो देखने के बाद कुछ लोगों ने शख्स को पागल करार दिया है. लोग कह रहे हैं कि अजगर शख्स को भी पानी की तरह पी जाएगा. देखें वीडियो-

बहादुरी का काम कर रहा है शख्स हालांकि

वीडियो में देखा जा सकता है कि अजगर चुल्लू से पानी पीने के दौरान शख्स पर हमला करने की कोशिश भी नहीं करता. यह तो सभी जानते हैं कि सांप छोटा हो या बड़ा, होता बहुत खतरनाक है. सांप को देखकर अच्छे-अच्छों की हवा टाइट हो जाती है. ऐसे में अजगर को अपने हाथों से पानी पिलाना किसी बहादुरी से कम नहीं है. वीडियो को इंस्टाग्राम पर snakes.empire नामक अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो को अब तक 2 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक कर लिया है. वीडियो को लाखों बार देखा जा चुका है. वीडियो देखने के बाद लोगों की दिल की धड़कन बढ़ रही है. एक यूजर ने लिखा, ‘पानी पीते वक्त जहरीला सांप भी काफी खूबसूरत लग रहा है.’

Related Articles

Back to top button