छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – घर में घुसकर ग्रामीण महिला को जान से मारने की धमकी, तीन गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर केअम्बागढ़ चौकी पुलिस ने घर में घुसकर ग्रामीण महिला को जान से मारने की धमकी देने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक बीते 21 अगस्त को ग्राम हिद्दड़ निवासी पीड़ित महिला ने अम्बागढ़ चौकी थाने में पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि 20 अगस्त को हिद्दड़ गांव के ही निवासी जगनाथ विश्वकर्मा के साथ चुनेश्वर व संगोतिन बाई ने घरेलू बातों के संबंध में उसके घर में घुसकर उससे गंदी गंदी गाली-गलौच करते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट की तथा उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

पीड़िता की रिपोर्ट उपरांत थाने में मामला कायम कर पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली की तीनों आरोपी ग्राम पुतरगोंदी में अपने रिश्तेदार के यहां छुपे हुए हैं। उच्च अधिकारियों के निर्देशन व मार्गदर्शन में अम्बागढ़ चौकी थाना प्रभारी टी. आई. कार्तिकेश्वर जांगड़े ने बिना देरी किये अपनी टीम के साथ पुतरगोंदी गांव स्थित आरोपियों के ठिकाने में दबिश दी।

बताया जा रहा है कि पुलिस को देख तीनों आरोपी भाग रहे थे लेकिन पुलिस जवानों ने घेराबंदी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बहरहाल, तीनों आरोपियो को पुलिस द्वारा न्यायिक रिमांड तैयार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button