
कोरिया जिले में आंगनबाड़ी भवनों की दुर्दशा किसी से छिपी नही है कई आंगनबाड़ी भवन जर्जर हो चुके है मगर विभाग उन भवनों की जगह नये भवन न बनाके 200 रुपये में किराए के भवन में संचालित करने की दे रहा सलाह
आप को बता दे कि जिले में आंगनबाड़ी भवनों की स्थिति जर्जर हो चुकी है उसके बाद भी विभाग इन भवनों को डिस्मेंटल की जगह नये भवनों को लेकर कोई भी कार्यवाही नही करता दिख रहा है।
वही आंगनबाड़ी केन्द्र बरबसपुर जिसका भवन पूर्ण रूप से छतिग्रस्त हो चुका है अंदर भी दरारे आ गई है आंगनबाड़ी केंद्र में 0से 5 वर्ष के 40 व 3 से 6 वर्ष के 25 बच्चों की उपस्थिति है वही कोरोना की वजह से 0 से 5 वर्ष के बच्चे नही आते वही 3 वर्ष से 6 वर्ष के बच्चे रोजाना मध्यान्ह भोजन के लिए रोजाना आंगनबाड़ी केंद्र आते है।
जिसकी शिकायत कई बार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लिखित में कर चुकी है उसके बाद भी विभाग द्वारा अभी तक कोई भी पहल नही की गई वही कार्यकर्ता के द्वारा बताया गया कि मेरे द्वारा शिकायत की गई है उसके बाद भी अभी तक कोई कार्यवाही नही की गई वही मैं अभी बच्चों को अतिरिक्त कक्ष में बैठा रही हु बरसात में पानी भी गिरता है वही मुझे कहा गया कि आप 200 रुपये में किराए से भवन ले लो लेकिन आज के समय 200 रुपये में किराए में कहा मिलता है।



