inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – भारी बारिश के साथ शीतलहर की आशंका, जानें कैसा रहेगा मौसम

छत्तीसगढ़ में अगले दो दिन और बारिश के आसार हैं। बारिश के बाद सर्दी सितम ढा सकती है। राज्य में शीतलहर पड़ने के आसार बन गए हैं। मौसम विभाग ने अगले हफ्ते से शीतलहर की संभावना जताई है।

मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से नमी और गर्म हवाओं का आगमन निरंतर जारी है। एक द्रोणिका दक्षिण अंदरूनी कर्नाटक से दक्षिण छत्तीसगढ़ तक स्थित है। इसके अनुसार प्रदेश में 15 जनवरी से मौसम में सुधार होने की संभावना है।

आज प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से भारी वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छीटें पडने की सम्भावना है। प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ ओला गिरने तथा आकाशीय बिजली गिरने की भी सम्भावना है। वर्षा मुख्यतः दक्षिण छत्तीसगढ़ में होने की सम्भावना है।

इसके साथ ही प्रदेश के उत्तरी भाग में एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छीटें पड़ सकते हैं। प्रदेश के उत्तरी भाग में अधिकतम तापमानों में वृद्धि सम्भावित है, जबकि शेष भागों में विशेष परिवर्तन होने की सम्भावना नहीं है।

Related Articles

Back to top button