बलरामपुर – बुजुर्गों को पेंशन की राशि लेने के लिए करनी पड़ रही कड़ी मशक्कत, ब्रांच खोलने की मांग

बलरामपुर जिले में बुजुर्गों को पेंशन की राशि लेने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।सभी का खाता पंजाब नेशनल बैंक में होने और बैंक का ब्रांच जिला मुख्यालय में होने के कारण बुजुर्ग परेशान हैं।मामले में अधिकारी जल्द कार्रवाई की बात कर रहे हैं।
तत्कालीन कलेक्टर एलेक्स पॉल मेनन जिले के सभी पेंशन धारियों का खाता पंजाब नेशनल बैंक में खोल दिया था। खाता खुलने के बाद सभी का पेंशन उसी में आ रहा है लेकिन इसे लेने के लिए बुजुर्गों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। पेंशन धारियों को अपना पेंशन लेने के लिए 80 से 100 किलोमीटर का रास्ता तय करना पड़ रहा है और वहां जाकर भी उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
पेंशन धारियों ने कहा कि पैसा दून के खाते में आ रहा है लेकिन अगर उन्हें ₹500 भी निकालने हैं तो ₹200 खर्च करके पहले बलरामपुर पहुंचना पड़ता है उसके बाद उन्हें पैसे मिलते हैं जिससे वे बेहद परेशान हैं। ग्रामीणों ने कहा कि उन्हें पेंशन लेने में बहुत दिक्कत हो रही है और भीगते बारिश में भी वे 100 किमी दूर बैंक जाने को मजबूर हैं।मामले में जनपद सदस्य ने हर ब्लाक इसका ब्रांच खोलने की मांग की है जिससे उनकी समस्या का समाधान हो सके,वहीं एसडीएम ने बैंक प्रबंधन से बात कर समस्या का समाधान करने की बात कही है।




