inh24छत्तीसगढ़

तीन द्रोणिकाओ का असर,अचानक बदले मौसम के चलते बस्तर में झमाझम बारिश

अचानक बदले मौसम के चलते बस्तर में झमाझम बारिश हो रही हैं, वन्ही कुछ इलाकों में जिले के चित्रकोट बूंदाबांदी के साथ ओले भी गिरे। इसके साथ ही कई इलाकों में अच्छी बारिश देखने को मिली। बस्तर के ग्रामीण इलाकों में ओले गिरे, बारिश और ओले गिरने के तुरंत बाद इलाके में गहरा कोहरा छा गया, मौसम में हुए इस बदलाव का असर देखने को मिल रहा है तापमान में भारी गिरावट देखी गई।

अचानक हुई इस बारिश के चलते किसानों को नुकसान होने का अंदेशा जताया जा रहा है चना की फसल के साथ ही सब्जियों की फसल पर असर देखने को मिल सकता है। बारिश के संबंध में पूर्व में भी मौसम विभाग द्वारा एडवाइजरी जारी की गई थी,अभी और भी बारिश होने का अनुमान लगाया जा रहा है और ओलावृष्टि की सम्भवना अब भी बनी हुई है।

Related Articles

Back to top button